छत्तीसगढ़ के बाद एमपी में पिछड़ा चेहरा, 2024 का नेरेटिव क्लियर, मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

By: Shilpa Mon, 11 Dec 2023 5:30:48

छत्तीसगढ़ के बाद एमपी में पिछड़ा चेहरा, 2024 का नेरेटिव क्लियर, मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव को चुना है। वह राज्य के अगले सीएम होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता के रूप में उनके नाम का चयन किया गया। वह उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वह शिवराज सिंह चौहान की सरकार में शिक्षा मंत्री थे। बताया जा रहा कि वह संघ के करीबी हैं और ABVP के जरिए वह सियासत में आए हैं। मोहन यादव की सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे। उनकी सरकार में जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम के तौर पर काम करेंगे। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एमपी विधानसभा के अगले स्पीकर होंगे।

मध्य प्रदेश में भाजपा ने बड़ा खेल करते हुए मोहन यादव को अपना नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। उनकी ताजपोशी से सभी हैरान हैं, जिस नाम की चर्चा शुरुआत से कहीं नहीं हुई, उसी को पार्टी ने सबसे बड़ा पद दे दिया है। बड़ी बात यह है कि मोहन यादव भी पिछड़े समाज से आते हैं और संघ से उनकी नजदीकी शुरुआत से रही है। उनकी ताजपोशी ने बता दिया है कि एक बार फिर मोदी-शाह ने बड़ा खेल किया है।

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को अपना मुख्यमंत्री बनाया। वे आदिवासी समाज से आते हैं, पिछड़े समुदाय के बड़े नेता हैं और साफ छवि भी रखते हैं। अब एमपी में भी ऐसा ही देखने को मिल गया है। पार्टी ने एक बार फिर पिछड़े चेहरे पर ही दांव चला है, ओबीसी समुदाय से आने वाले मोहन यादव की ताजपोशी की गई है। बीजेपी ने तय रणनीति के तहत दोनों ही राज्यों के लिए पिछड़े वर्ग से अपने नेता को चुना है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com